Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: ऑपरेशन ‘ब्लैक फॉरेस्ट-2’ में 5 नक्सली ढेर

CG Naxal Encounter : बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के दौरान बुधवार को हुई मुठभेड़ (CG Naxal Encounter ) में पांच नक्सली मारे गए। यह कार्रवाई क्षेत्र में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत की गई।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पहले से शादीशुदा जोड़े ने फिर रचाई शादी, सरकारी योजना में बड़ा खेल, पढ़े पूरी खबर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि आसपास छिपे अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की जांच की जा सके। बरामद सामग्री और मुठभेड़ से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और सुरक्षा बलों की सतर्कता व तैयारियों को दर्शाती है। (CG Naxal Encounter )

Back to top button
error: Content is protected !!