Google Analytics —— Meta Pixel

सिगरेट को लेकर विवाद, पेट्रोल भरते वक्त वाहन में लगा दी आग

रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पेट्रोल भरते समय दोपहिया वाहन में आग लगा दी। कर्मचारियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में कब्र से शव निकालने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, धर्मांतरित आदिवासी ईसाई दफन विवाद पर बड़ा आदेश

जानकारी के अनुसार एक युवक दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा था। उसी दौरान पास में सिगरेट पी रहे दूसरे युवक को कर्मचारियों ने दूर जाने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डाले जा रहे वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना के तुरंत बाद पंप कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझा दी। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पंप को भारी नुकसान हो सकता था।

पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!