राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन, सीएम साय बने प्रस्तावक
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार Laxmi Verma ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया विधानसभा परिसर में पूरी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Kiran Singh Deo और भाजपा विधायक Dharamlal Kaushik उनके प्रस्तावक बने। (Rajya Sabha Election 2026)
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ नीति आयोग को मिला नया उपाध्यक्ष, गणेश शंकर मिश्रा ने संभाली जिम्मेदारी
नामांकन से पहले लक्ष्मी वर्मा भाजपा कार्यालय Kushabhau Thakre Parisar पहुंचीं, जहां उन्होंने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में लक्ष्मी वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की विचारधारा के साथ काम करना शुरू किया था। आज प्रधानमंत्री Narendra Modi, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
कांग्रेस द्वारा Phulo Devi Netam को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लंबे समय से लंबित था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू किया। उनके अनुसार इसी कारण कांग्रेस को भी महिला उम्मीदवार उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा। (Rajya Sabha Election 2026)



