Chaitra Navratri 2026 : इस दिन से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि
Chaitra Navratri 2026 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। पूरे वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि, एक शारदीय और एक Chaitra नवरात्रि होती है। इनमें शारदीय और चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) का विशेष महत्व होता है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु Durga के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।
यह भी पढ़े :- राजधानी में रसोई गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, होटल-रेस्टोरेंट और गैस एजेंसी पर छापा, 350 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
चैत्र नवरात्रि 2026 की तिथि
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026 ) की शुरुआत 19 मार्च 2026 से होगी और इसका समापन 27 मार्च 2026 को होगा। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी और भक्त उपवास रखकर माता की आराधना करेंगे।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है। 19 मार्च को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
यदि किसी कारणवश इस समय पूजा न कर सकें, तो अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना की जा सकती है। यह मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन Shailputri की पूजा की जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत तीन शुभ योगों के संयोग में हो रही है, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है।



