Google Analytics —— Meta Pixel

RAIPUR : नालंदा लाइब्रेरी मॉडल से प्रभावित MP डिप्टी CM, रीवा में भी बनेगी ऐसी सुविधा

Nalanda Library Model : मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी स्थित नालंदा परिसर लाइब्रेरी (Nalanda Library Model) का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने इस मॉडल से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसी तर्ज पर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय से MP के डिप्टी CM शुक्ला की मुलाकात, रायपुर-रीवा फ्लाइट पर चर्चा

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने लाइब्रेरी के विभिन्न फ्लोर और टैरेस का निरीक्षण करते हुए पुस्तक वितरण प्रणाली और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कम शुल्क में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को सही दिशा देती हैं और उनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करती हैं।

उन्होंने बताया कि नालंदा लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में युवा अध्ययन कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो भविष्य में प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यहां 24×7 अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है और इसका निर्माण डीएमएफ फंड व अन्य सहयोग से किया गया है। वर्तमान में इसका संचालन शुल्क और दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में राजधानी सहित कुल 42 ऐसी लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। (Nalanda Library Model)

Back to top button
error: Content is protected !!