सेप्टिक टैंक हादसे में 3 मौत: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट

Ramakrishna Hospital Septic Tank Case: राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई दर्दनाक घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। तीन युवकों की मौत के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।
यह भी पढ़े :- उज्बेकिस्तान के स्टूडेंट्स कृषि शिक्षा और रिसर्च के लिए आएंगे छत्तीसगढ़, इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी से हुए समझौते
जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। (Ramakrishna Hospital Septic Tank Case)
आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक के निर्देश पर रायपुर कलेक्टर से पूरे मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और लापरवाही को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सेप्टिक टैंक जैसी खतरनाक जगहों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराए जाने को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।
फिलहाल, मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर ऐसे कामों में सुरक्षा नियमों का पालन कब सुनिश्चित होगा। (Ramakrishna Hospital Septic Tank Case)



