Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़: सीएसपीडीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) में सब इंजीनियर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े :- रायपुर में भारी वाहनों पर बड़ा फैसला: 18 मार्गों पर एंट्री बैन, सुबह 5 से रात 12 बजे तक रोक

मिली जानकारी के अनुसार, न्यू आदर्श नगर जोन-2 पद्मनाभपुर निवासी प्रिया देशमुख को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपित की तलाश जारी है।

प्रार्थिया सेक्टर-7 भिलाई निवासी पायल (29) ने थाना पद्मनाभपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 अगस्त 2023 को महाराजा चौक स्थित एक दुकान में उसकी मुलाकात प्रिया देशमुख से हुई थी।

आरोपिया प्रिया देशमुख ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए सीएसपीडीसीएल में सब इंजीनियर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में कुल 20 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थिया से 10 लाख रुपये अग्रिम के रूप में ले लिए गए।

इसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया की मुलाकात अपने सहयोगी रजत गुप्ता से कराई, जिसने स्वयं को मंत्रालय में पदस्थ बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। नवंबर 2023 में प्रार्थिया को रायपुर के सर्किट हाउस में बुलाकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया गया।

जब काफी समय तक नौकरी नहीं मिली, तब प्रार्थिया को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में धारा 420, 467, 468 और 120(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्रिया देशमुख को चिन्हित कर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!