Google Analytics —— Meta Pixel

ईद से पहले दिल दहला देने वाली वारदात, मस्जिद में इमाम ने कर्मचारी को जिंदा जलाया

Tonk Incident : राजस्थान के टोंक जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 मार्च को डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव में मस्जिद के इमाम ने अपने ही कर्मचारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़: सीएसपीडीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में काम करने वाले कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Tonk Incident)

घायल युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विवाद बना वारदात की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इमाम और कर्मचारी के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद से आरोपी इमाम फरार है।

पुलिस जांच जारी, इलाके में दहशत

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Tonk Incident)

Back to top button
error: Content is protected !!