Google Analytics —— Meta Pixel

नवरात्रि के बाद चिकन खाने से पहले सावधान! बिलासपुर में बर्ड फ्लू कन्फर्म, पढ़े पूरी खबर

BirdFlu in Chhattisgarh : जितने भी चिकन लवर्स हैं, उनके लिए जरूरी खबर—बिलासपुर में H5N1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। नवरात्रि के बाद चिकन खाने का प्लान है तो थोड़ा सावधान हो जाइए। हजारों मुर्गियां मर चुकी हैं और कई इलाकों में अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़े :- Przedsiebiorstwa hazardowe kryptowalutowe, jak bez wysilku sie domyslec, ekstensywnie korzystalo wlasciwie z nowinek technologicznych

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 बर्ड फ्लू) (BirdFlu in Chhattisgarh) की पुष्टि होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 19 से 24 मार्च 2026 के बीच करीब 5 हजार मुर्गियों की संदिग्ध मौत के बाद सैंपल भोपाल और पुणे लैब भेजे गए, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। लेकिन तब तक हालात बिगड़ चुके थे।

जानकारी के अनुसार संक्रमण को रोकने के लिए 22 हजार से ज्यादा पक्षियों को नष्ट किया गया, 25 हजार से अधिक अंडे और 79 क्विंटल दाना खत्म किया गया। 1 किलोमीटर के दायरे को इंफेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, साथ ही चिकन, अंडा और पोल्ट्री फीड के परिवहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाहियां भी सामने आई हैं। खमतराई इलाके में मरी हुई मुर्गियों को बोरों में भरकर नाले के पास फेंक दिया गया, जिससे बदबू फैलने के साथ संक्रमण का खतरा और बढ़ गया। जबकि प्रशासन दावा कर रहा था कि सभी मृत पक्षियों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया गया है। इससे सिस्टम की पोल खुल गई है। दूसरी ओर, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुर्गियों की मौत शुरू होने के बाद भी चूजे और अंडों की सप्लाई बिलासपुर संभाग और अन्य जिलों में जारी रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा और गहरा गया है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अब अलर्ट मोड में है। कानन पेंडारी जू को 7 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, चिकन-अंडा दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है, हालांकि कई जगह दुकानदार मनमानी करते नजर आ रहे हैं। 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय है, घर-घर सैंपलिंग की जा रही है और आसपास के जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने रिवाइज्ड एक्शन प्लान 2021 के तहत रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने, निपटान, निगरानी और पूरे इलाके में कीटाणुशोधन के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर सैंपल जांच व एंटीवायरल दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पशुपालन, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य विभागों को समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह मरी मुर्गियों को खुले में फेंका गया और मौत के बाद भी सप्लाई जारी रही,

10 किलोमीरट के क्षेत्र को माना जा रहा संवेदनशील

संभावित बर्ड फ्लू को देखते हुए पोल्ट्री फार्म के आसपास करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील माना जा रहा है. इसके अलावा एक किलोमीट क्षेत्र को इन्फेक्टेड माना जा रहा है. इलाके में सख्त निगरानी और प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!