Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News : एक महीने से लापता पटवारी निलंबित, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Balodabazar News : राजस्व विभाग में लापरवाही का मामला सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संबंधित पटवारी लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब था, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे थे।

यह भी पढ़े :- नालंदा परिसर बना रणक्षेत्र…! MBBS छात्र पर सामूहिक हमला, सिर, पसली, कमर, पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमगा राजस्व अनुभाग अंतर्गत ग्राम धोधा (पटवारी हल्का नंबर 26) में पदस्थ पटवारी चंद्रप्रकाश 20 फरवरी 2026 से लगातार अपने मुख्यालय से अनुपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने न तो किसी प्रकार की सूचना दी और न ही अवकाश स्वीकृत कराया। उनकी अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण राजस्व कार्य प्रभावित हुए, जिससे आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सिमगा ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1966 का उल्लंघन माना है। (Balodabazar News)

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!