Google Analytics —— Meta Pixel

दरिंदगी की हद पार: बीमार व असहाय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes News : कोरबा जिले के पथर्रीपारा क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां गंभीर रूप से बीमार और असहाय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :- चार साल की बेटी को छोड़कर सपनों के पीछे दौड़ीं पल्लवी पायेंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला लंबे समय से बीमार है और बिस्तर से उठने-बैठने में असमर्थ है। घटना के दिन सुबह आरोपी एक परिचित के साथ महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया, लेकिन दोपहर में दोबारा घर लौटा। उस समय महिला घर में अकेली थी और असहाय अवस्था में थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। (Chhattisgarh Crimes News)

घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला की बेटी ने घर से आवाजें सुनीं। संदेह होने पर उसने खिड़की से देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!