छत्तीसगढ़ में शराब की नई रेट लिस्ट जारी: महंगी विदेशी शराब सस्ती, बियर महंगी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शराब उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में राहत दी गई है, जबकि बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स महंगे हो गए हैं।
यह भी पढ़े :- डेडलाइन के आखिरी दिन नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, बड़े पैमाने पर सरेंडर, हथियार बरामद और अबूझमाड़ नक्सलमुक्त घोषित
महंगी विदेशी शराब पर राहत
नई दरों के अनुसार, इम्पोर्टेड और प्रीमियम विदेशी शराब की कीमतों में करीब ₹1000 तक की कमी की गई है। इस फैसले से हाई-एंड सेगमेंट के उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा। जानकारों के मुताबिक, इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और प्रीमियम ब्रांड्स की मांग में इजाफा हो सकता है।
बियर और मिड-रेंज ब्रांड्स महंगे
वहीं दूसरी ओर, बियर और कुछ मिड-रेंज शराब ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है, जिन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।
देशी शराब के दाम स्थिर
आबकारी विभाग के अनुसार, देशी शराब (देशी मदिरा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी देशी शराब पुराने दरों पर उपलब्ध रहेगी। (Chhattisgarh News)
नई रेट लिस्ट के लागू होने के बाद इसका असर राज्य में शराब की बिक्री और राजस्व पर भी देखने को मिल सकता है। (Chhattisgarh News)



