Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाला मामले में जांच में तेज, EOW के रडार पर कांग्रेस कार्यालय के 4 कर्मचारी, बैज ने बताया राजनीतिक कार्रवाई

Congress office Staff Questioned: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। 31 मार्च को कांग्रेस के राजीव भवन कार्यालय से जुड़े अकाउंटेंट शिशुपाल साहू, गजेंद्र यादव, सोहन समेत चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक EOW की टीम ने सुबह करीब 11 बजे अकाउंटेंट, ऑफिस बॉय और प्यून समेत चार कर्मचारियों को बुलाया, जिनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान टीम ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की।

यह भी पढ़ें:- 1 अप्रैल से लागू हुए ये 15 बड़े बदलाव, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर

जांच एजेंसी पार्टी फंड में जमा रकम की भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने अकाउंटेंट से पिछले तीन सालों के बैंक खातों की पूरी जानकारी मांगी है। साथ ही कई अहम दस्तावेजों को जांच के लिए जब्त किया गया है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि पार्टी फंड में आई राशि का उपयोग किस प्रकार किया गया और कहीं इसमें किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई। इस मामले में EOW और ED प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भी तलाश कर रही हैं, जो लंबे समय से फरार बताए जा रहे हैं। (Congress office Staff Questioned)

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

एजेंसियां उनकी भूमिका को लेकर गंभीरता से जांच कर रही हैं और उनसे जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए मामले को राजनीतिक बनाए रखने के लिए ACB और EOW के जरिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कांग्रेस इससे विचलित नहीं होगी। बैज ने कहा कि पार्टी शुरू से ही जांच में सहयोग कर रही है और जिन कर्मचारियों को नोटिस मिला है, वे निष्पक्ष तरीके से अपना बयान दर्ज कराएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!