Indian Railways : किसी की बारात कैंसिल हो गई तो कई लोगों की तीर्थयात्रा, वेटिंग टिकट लेने को मजबूर हैं यात्री
Indian Railways : आजकल शादी का सीजन चल रहा हैं। ऐसे में भीड़ होना स्वाभाविक हैं। फिर चाहे बस की बात हो या रेलवे की। शादी सीजन में आजकल रेल सुविधा का भरपूर लाभ उठाया जाता हैं। अब इसी सुविधा में खलल पड़ गई हैं। एक ओर शादी सीजन, तो अनेक प्रांतों में बिजली घरों में कोयला संकट और साथ ही श्रीलंका के लिए अनाज की खेप पहुंचाने की चुनौतियों को रेलवे बोर्ड ने स्वीकार किया हैं। केंद्र सरकार ने भीषण गर्मी में 22 यात्री ट्रेनें कैंसिल की गईं। इस विकट स्थिति में लाखों यात्रियों पर मुसीबत का पहाड़ गिर गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन कैंसिलेशन की वजह से राजधानी के एक परिवार की 150 लोगों की बारात कैंसिल हो गई। उसे रायपुर की जगह निर्धारित शादी वाले जगह की दूरी के लिए ट्रेन में 5-5 लोगों के ग्रुप में रिजर्वेशन कराना पड़ा है। इसके साथ ही बड़ी ही राशि का भी सामना करना पड़ रहा हैं। आने जाने की परेशानी के साथ आर्थिक बोझ का भी सामना करना पड़ रहा हैं।
रेलवे के द्वारा जिस एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें महीने-दो महीने पहले से हजारों लोग कंफर्म रिजर्वेशन टिकट करा रखे थे। वो सभी टिकट कैँसिल हो रहे हैं। दो दिनों में करीब 1800 टिकट कैंसिल हुए। चर्चा में कहा कि रेलवे ने तो हद कर दिया। ट्रेन कैंसिल का मैसेज उनके मोबाइल में आया तो वे हड़बड़ा गए। अब किसी दूसरी ट्रेन में या तो जैसा ही मिलेगा टिकट लेंगे या फिर बसों से जाएंगे। क्योंकि निजी रिश्तेदारी में शादियां हैं। जाना बहुत जरूरी है।
रायपुर की जगह शालीमार से लेना पड़ा बारातियों का टिकट
राजधानी के श्रीनगर गुढि़यारी के एक सिंह परिवार हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच से बारात लेकर 29 अप्रैल को नासिक जाने वाला था। 150 बारातियों का टिकट महीनाभर पहले कंफर्म करा लिए थे। परंतु ऐन वक्त पर रेलवे इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया तो पूरे टिकट कैंसिल हो गए। इस विकट िस्थति में वे दौड़ते-भागते रायपुर स्टेशन के एक बड़े अधिकारी के पास पहुंचे और कोलकाता से चलने वाली शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 5-5 के ग्रुप में शालीमार स्टेशन से 150 बारातियों का टिकट नासिक का लिया और बोर्डिंग रायपुर स्टेशन कराया। तभी भी इसमें से 25 से 30 टिकट आरएसी के मिले हैं। उनका कहना था कि दोगुना से अधिक किराया देना पड़ा।
40 तीर्थयात्रियों को 1 लाख रुपए में बस बुक करानी पड़ी
शहर का जैन परिवार रायपुर से सिकंदाराबाद पारसनाथ तीर्थ स्थान में बरसी तप का पारणा विधान संपन्न करने के लिए एक साथ 40 लोगों का कंफर्म रिजर्वेशनटिकट थर्ड एसी कोच में कराया था। 29 अप्रैल को सभी तीर्थयात्री जाते, परंतु रेलवे ने इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया। इतने लोगों का किराया 70 हजार रुपए लगा था। अब उन्हें बस रिजर्व करानी पड़ी है, जिसका किराया 1 लाख रुपए देना पड़ रहा है।
अब वेटिंग में लेना पड़ा 5 टिकट, बहन के घर शादी है
मोवा-पंडरी में रहने वाले दिव्यांश अग्रवाल दौड़ते-भागते रेलवे के रिजर्वेशन ऑफिस में पहुंचे। उनके दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी है। वे महीनेभर पहले समता एकसप्रेस में रायपुर से 14 मई के लिए अपने माता-पिता सहित 4 सदस्यों का कंफर्म टिकट ले लिए थे। परंतु ये ट्रेनें कैंसिल हो गई। अब गोंडवाना एक्सप्रेस में लिए हैं, आरएसी मिला है। 25 मई को वापसी के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में वेटिंग लेना पड़ा है। जबकि पहले दोनों तरफ का कंफर्म था।
इसे भी पढ़ें- privatization of airports : छत्तीसगढ़ और झारखंड ने हवाईअड्डों के निजीकरण पर राजस्व में मांगा हिस्सा



