Google Analytics —— Meta Pixel

JEE परीक्षा में नकल का शातिर तरीका, चप्पल में छिपाकर लाया मोबाइल; परीक्षार्थी पर केस दर्ज

दुर्ग/भिलाई। Joint Entrance Examination Main (JEE मेन) परीक्षा में नकल का एक शातिर मामला सामने आया है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक परीक्षार्थी के खिलाफ अनुचित साधन का उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :- प्राकृतिक सुंदरता के बीच छिपा इतिहास का खजाना, गढ़पहाड़ के शैलचित्रों में कैद हजारों साल पुरानी संस्कृति

मिली जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल को National Testing Agency (NTA) द्वारा Parthivi College of Engineering and Management में JEE मेन परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम पाली के दौरान परीक्षार्थी आदित्य कुमार के पास बायो-ब्रेक के बाद उसकी चप्पल में मोबाइल फोन छिपाकर लाया जाना सामने आया।

बताया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच के दौरान परीक्षार्थी ने पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी, जिससे वह संदेह से बच गया। बाद में परीक्षा के दौरान बायो-ब्रेक के लिए बाहर जाने और वापस आने पर भी उसने इसी तरह जांच कराई।

हालांकि, वॉशरूम से लौटते वक्त उसकी चाल पर सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। वह चप्पल को घसीटते हुए चल रहा था। संदेह के आधार पर जब गार्ड ने उसकी चप्पल की जांच की, तो अंदर मोबाइल फोन छिपा हुआ मिला।

घटना की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!