Google Analytics —— Meta Pixel

जनगणना 2027: पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक सर्वे 

Census 2027 in Chhattisgarh: भारत सरकार  की ओर से आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (House Listing & Housing Census) का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से हर आवासीय और गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग और उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- वेंस-अराघची में तीखी बहस, बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग जारी रखने का ऐलान

डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 के मध्य निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने वाले परिवारों को एक स्व-गणना आईडी (Self-Enumeration ID) प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा तथा प्रगणक के आने पर प्रगणकों को देना होगा। आपकी भरी जानकारी की पुष्टि के बाद प्रगणक उसे सब्मिट कर देगा। (Census 2027 in Chhattisgarh)

कई बिंदुओं पर एकत्रित की जाएगी जानकारी

हर भवन और मकान की संख्या, स्थिति और प्रकार, मकान का उपयोग, (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य), निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का/अर्ध-पक्का), परिवारों की संख्या और उनके आवासीय विवरण, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं, जैसे- पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सुविधा, विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस/ईंधन का प्रकार, इंटरनेट/संचार सुविधाएं यह जानकारी देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं, शहरी और ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, जल और स्वच्छता कार्यक्रमों के साथ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।

घर-घर जाकर होगा सर्वे 

प्रगणक निर्धारित अवधि के दौरान हर घर पर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। प्रगणक अधिकृत पहचान पत्र के साथ जाएंगे, जिसकी पुष्टि नागरिकों की ओर से की जा सकती है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रगणको को सही और पूरी जानकारी प्रदान करें। स्व-गणना कर चुके परिवारों को अपनी (Self-Enumeration ID) प्रगणक को बतानी होगी।जनगणना के दौरान एकत्रित की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सटीक और सत्य जानकारी देने की अपील 

इस जानकारी का उपयोग सिर्फ सांख्यिकीय उद्देश्यों और नीतिगत निर्णयों के लिए किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति विशेष की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। निर्धारित समयावधि में स्व-गणना का लाभ उठाएं। केवल अधिकृत गणनाकर्मियों को ही जानकारी प्रदान करें। सटीक और सत्य जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। (Census 2027 in Chhattisgarh)

निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष होंगे स्थापित

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से नियमित निरीक्षण किया जाएगा। शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन/ऑनलाइन प्रणाली उपलब्ध होगी। जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ के निदेशक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आपकी सटीक और पूरी जानकारी देश की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी विकास योजनाओं की आधारशिला होते हैं।

जनगणना देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया

यह प्रक्रिया सरकार को सटीक नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में सहायता प्रदान करती है। जनगणना देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जो सरकार को जनसंख्या, आवास और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में सहायता प्रदान करती है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी और समावेशी बनाई जाती हैं। (Census 2027 in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!