Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव के खालसा पब्लिक स्कूल में टीचर का टॉर्चर ! किताब निकालने में देरी पर छात्र को मारे थप्पड़, सुनने की क्षमता 80% तक हुई प्रभावित

Female Teacher Beat Student: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित खालसा पब्लिक स्कूल में एक शिक्षिका ने कक्षा 7वीं के छात्र को इतने थप्पड़ मारे की, उसकी सुनने की क्षमता 70-80% तक प्रभावित हो गई। मामले में पुलिस ने शिक्षिका प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले में एक अन्य शिक्षिका की तलाश जारी है। घटना 2 जुलाई 2025 की बताई जा रही है। कक्षा 7वीं का छात्र सार्थक सहारे (13) रोज की तरह स्कूल गया था। सोशल साइंस की क्लास के दौरान शिक्षिका प्रियंका सिंह ने उससे किताब निकालने को कहा। जानकारी के मुताबिक छात्र को किताब निकालने में थोड़ी देर हो गई। इसी दौरान उसने दोबारा पूछा कि मैम आपने क्या कहा, मैं सुन नहीं पाया। इस बात पर शिक्षिका गुस्से में आ गई और छात्र को लगातार 3-4 जोरदार थप्पड़ मार दिए।

यह भी पढ़ें:- मैट्रिमोनियल साइट की आड़ में ठगी, शादी का झांसा देकर चल रहा था पूरा नेटवर्क

परिजनों के मुताबिक घर लौटते ही छात्र ने शिकायत की कि उसे सुनाई नहीं दे रहा है। घबराए परिजन तुरंत उसे डोंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने कान में अंदरूनी चोट की पुष्टि की। इसके बाद छात्र को राजनांदगांव जिला अस्पताल और फिर रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चोट गंभीर है और लंबा इलाज चल सकता है। फिलहाल छात्र की सुनने की क्षमता लगभग 70-80% तक कम हो गई है। मामले में एक अन्य छात्रा श्वेता गजभिए ने आरोप लगाया कि शिक्षिका प्रियंका सिंह पहले भी कई बच्चों के साथ मारपीट कर चुकी हैं। छात्रा के मुताबिक टीचर बच्चों से अक्सर ऊंची आवाज में बात करती थी। अनुशासन के नाम पर मारपीट आम बात थी। डर के कारण बच्चे शिकायत नहीं कर पाते थे। (Female Teacher Beat Student)

स्कूल प्रबंधन पर आरोप

पीड़ित छात्र के पिता सुधाकर सहारे का कहना है कि वे पिछले 9 महीनों से न्याय के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की। परिवार को कोई आर्थिक या मानसिक सहायता नहीं दी गई। उल्टा उन्हें ही गलत साबित करने का प्रयास किया गया। हालांकि स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष अदनान सिंह अरोरा ने कहा कि टीचर्स को बच्चों पर हाथ न उठाने की हिदायत दी जाती है। अगर शिक्षिका दोषी पाई जाती हैं तो कार्रवाई की जाएगी। घटना में शिक्षिका नम्रता साहू की भी भूमिका सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने ही छात्र की शिकायत प्रियंका सिंह से की थी, जिसके बाद मारपीट हुई। (Female Teacher Beat Student)

पीड़ित छात्र के परिवार की मांग

डोंगरगढ़ SDOP के अनुसार पुराने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान इस केस को प्राथमिकता से लिया गया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित छात्र की मां संतोषी सहारे ने कहा कि आरोपी शिक्षिका को सस्पेंड किया जाए। बच्चे के इलाज का पूरा खर्च स्कूल उठाए। दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मारपीट नहीं, बल्कि उनके बच्चे के भविष्य पर हमला है। यह मामला स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अनुशासन के नाम पर शारीरिक दंड की घटनाएं अभी भी सामने आ रही हैं, जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालती हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच, स्कूल प्रशासन की कार्रवाई और पीड़ित छात्र को मिलने वाले न्याय पर टिकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!