Google Analytics —— Meta Pixel

जिस मां ने जन्म दिया, उसी को बेटे ने उतारा मौत के घाट, बलौदाबाजार में दिल दहला देने वाली वारदात

Murder in Balodabazar: कभी किसी मां ने यह सोचा भी नहीं होगा कि जिस बच्चे को उसने अपनी कोख में रखा, दर्द सहकर जन्म दिया और अपने खून-पसीने से बड़ा किया, वही एक दिन उसकी जिंदगी का आखिरी अध्याय लिख देगा। बलौदाबाजार के मगरवाय गांव में सामने आई घटना ने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है, जहां 65 साल की बेबी बाई वर्मा की उसके ही बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक घर के अंदर जमीन विवाद ने अचानक विकराल रूप ले लिया। 42 साल के बेटे धनेश्वर प्रसाद वर्मा ने आपा खोते हुए लकड़ी के पटिया से अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

यह भी पढ़ें:- हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान

जिस मां ने कभी इस बेटे को चलना सिखाया, बोलना सिखाया और हर मुश्किल से बचाया, वही मां अपने ही घर में खून से लथपथ पड़ी मिली। गंभीर चोटों के कारण बेबी बाई वर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागा नहीं, बल्कि खुद कोतवाली थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर की बारीकी से जांच की गई और साक्ष्य जुटाए गए। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

पुलिस अब यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बेटा अपनी ही मां के खून का प्यासा बन गया। इस घटना के बाद पूरे मगरवाय गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग हैरान हैं कि जिस मां ने अपने जीवन का हर पल बेटे के लिए समर्पित कर दिया, उसे ही इस तरह बेरहमी से मार दिया गया। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते के टूटने की कहानी है, जिसे शब्दों में बयां करना भी मुश्किल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। (Murder in Balodabazar)

Back to top button
error: Content is protected !!