Google Analytics —— Meta Pixel

IPS भावना गुप्ता 117 दिन के मातृत्व अवकाश पर, ओपी शर्मा को बलौदाबाजार का अतिरिक्त प्रभार

बलौदाबाजार। जिले की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) भावना गुप्ता चार माह के मातृत्व अवकाश पर चली गई हैं।

गृह विभाग ने 2014 बैच की IPS अधिकारी भावना गुप्ता का 117 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया है, जो 14 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

उनकी अनुपस्थिति में चौथी बटालियन, माना के कमांडेंट ओपी शर्मा को बलौदाबाजार एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे इस अवधि में जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह निर्णय प्रशासन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!