Google Analytics —— Meta Pixel

बंगाल में वोटिंग से पहले सुरक्षा का किला तैयार, 142 सीटों पर कल मतदान, हेल्पलाइन जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल बुधवार सुबह राज्य के सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े :- 50 लाख गबन कांड में सियासी भूचाल, कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दूसरे चरण के मतदान के लिए 2,321 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं। इनके साथ 38,297 राज्य पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। आयोग के अनुसार हर बूथ पर कम से कम आधा सेक्शन केंद्रीय बल तैनात रहेगा। जिन इमारतों में तीन बूथ हैं वहां एक सेक्शन, जबकि पांच बूथ वाले केंद्रों पर दो सेक्शन बल लगाए जाएंगे।

प्रमुख क्षेत्रों में कोलकाता में 273, पूर्व बर्धमान में 260, बैरकपुर में 160, बारुईपुर में 161, कृष्णनगर में 158 और हावड़ा ग्रामीण में 147 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा डायमंड हार्बर, बारासात, कूचबिहार और बिधाननगर में भी अतिरिक्त बल लगाया गया है।

केंद्रीय बलों ने न्यूटाउन में एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे। पूरे 142 निर्वाचन क्षेत्रों को सात क्लस्टर में बांटकर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

मतदाताओं और राजनीतिक दलों की सहायता के लिए सीआरपीएफ की ओर से विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना इन नंबरों पर दी जा सकेगी।

मोबाइल: 8420272101, 8420272343
लैंडलाइन: 033-23671117

पहले चरण के शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब सभी की नजरें दूसरे चरण पर टिकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!