Google Analytics —— Meta Pixel

मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद हत्या, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। भोर तहसील क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े :- गर्म पानी-चमत्कारी तेल डालकर इलाज का दावा पड़ा भारी, धर्म बदलने के दबाव के बीच युवती की मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की है। आरोपी बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक शेड में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने मासूम की हत्या कर दी।

बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में नाराज लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे लंबा यातायात प्रभावित रहा।
पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले में 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!