Google Analytics —— Meta Pixel

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां प्रभावित

CG Train Cancelled : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कई गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े :- मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद हत्या, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। कार्य अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा। इससे ट्रेनों की गति, सुरक्षा और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। (CG Train Cancelled)

ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (3 मई से 22 मई तक)
  • 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस (5 मई से 24 मई तक)
  • 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर (3 मई से 22 मई तक)
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर (4 मई से 23 मई तक)

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के बजाय जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा होकर चलेगी।
  • 11753 इतवारी–रीवा एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

आंशिक रूप से रद्द रहेंगी कई गाड़ियां

बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस, विदर्भ एक्सप्रेस, जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को दुर्ग, अजनी और ब्रम्हपुरी स्टेशनों तक सीमित किया गया है। इन ट्रेनों के कुछ खंडों में सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप या नजदीकी स्टेशन से जांचने की अपील की है। (CG Train Cancelled)

Back to top button
error: Content is protected !!