Google Analytics —— Meta Pixel

पश्चिम बंगाल में भगवा सुनामी! भाजपा बहुमत के पार, दीदी पर भारी पड़ा मोदी मैजिक

BJP Government in Bengal: पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। कोलकाता से दिल्ली तक भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। कहीं जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं तो कहीं झालमुरी और रसगुल्लों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से डटे रहने की अपील की है। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:- Assam Election Results 2026 : असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई की बुरी हार

भाजपा नेताओं ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में ‘झालमुरी’ और ‘रसगुल्ले’ वितरित कर जश्न मनाया। दरअसल, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार वर्तमान में बीजेपी 190 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इस पर भाजपा नेता विनोद तावड़े ने कहा कि सालों से भाजपा का कार्यकर्ता नारा देता रहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, आज वही कार्यकर्ता नारा दे रहा है- जहां हुए पैदा मुखर्जी वह बंगाल हमारा है। यहां विकास की राजनीति चलेगी, यहां तुष्टीकरण की राजनीति, दादागिरी, दीदीगिरी नहीं चलेगी। बंगाल की जीत देश की सुरक्षा के लिए अहम थी।

भाजपा की सरकार बनेगी: स्वपन दास

कोलकाता के रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दास गुप्ता ने कहा कि अभी तक स्पष्ट संकेत दिख रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र में हम दक्षिण कलकत्ता में पहली बार जीतेंगे। हम इतिहास रचेंगे। हम यह जीत उन सभी को समर्पित करते हैं जिन्होंने इतने सालों तक बंगाल में भाजपा के लिए संघर्ष किया। माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि ये सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। यह पूरे देश को आंतरिक सुरक्षा खतरे से बचाने का चुनाव है। बंगाल से घुसपैठ हो रही थी और बंगाल की वजह से पूरे देश की जनसांख्यिकी परिवर्तित हो रही थी। (BJP Government in Bengal)

जनता ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया: मनोज 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बचपन से भारतीय जनसंघ से जुड़ा था, जिसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। हमेशा से इतना ही सवाल था कि बंगाल में कब सरकार बनेगी। बरसों की आस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई है। उनका बलिदान सार्थक हुआ है। यह केवल बंगाल की विजय नहीं है। यह भारत की विजय है। बंगाल में जो हो रहा था, वह वोट बैंक की राजनीति के कारण हो रहा था। अवैध घुसपैठ ने बंगाल को तबाह कर दिया था। वहां अराजकता थी और इसकी जिम्मेदार वहां की सरकार TMC थी। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने पश्चिम बंगाल को बचा लिया। प्रधानमंत्री मोदी पर जनता को विश्वास है। असम में तो हमें जीत का विश्वास था, लेकिन पश्चिम बंगाल में हमें जितनी प्रतिक्रिया मिली थी, उसमें सबसे अहम थी कि हमें पश्चिम बंगाल को बचाना है। 

ममता दीदी का भय पराजित हुआ: मौर्य 

मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो निष्पक्ष और निर्भय होकर वोट की व्यवस्था की उसके कारण यह हुआ। 193 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में यह एक ऐतिहासिक जीत है। ममता का कुशासन हार गया, और भाजपा का सुशासन विजयी हुआ। प्रधानमंत्री मोदी में विश्वास की जीत हुई, और ममता दीदी का भय पराजित हुआ। जब वे हारते हैं तो EVM खराब हो जाती है, और जब वे जीतते हैं तो EVM ठीक हो जाती है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने झालमुरी का जो झाल दिखाया था वह अब ज्वार बनकर बंगाल में राष्ट्रवाद का नया सूर्य और नया कमल खिलाने के लिए आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का बंगाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है। क्षेत्र, भाषा, जाति, वर्ग में लड़ाने के अपने टेम्पलेट से विपक्ष को बाज आना चाहिए। 

ममता बनर्जी हार की हताशा में डूबी हैं: अरुण सिंह

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि बंगाल की जनता ने तय किया है कि इस बार बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी, असम में भी भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी हार की हताशा में डूबी हैं, लेकिन बंगाल की जनता का धन्यवाद, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि पूरे बंगाली समाज को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। हर बंगाली व्यक्ति अपने आप को उस भय की दुनिया से आजाद कराना चाहता था। आज बंगाल ने अपने अस्तित्व और पहचान को पा लिया है। पूरे भारत की जीत हुई है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि बंगाल की जनता का प्रचंड आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी को मिल रहा है। मां, मानुष और माटी तीनों प्रधानमंत्री मोदी को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दे रही हैं।

चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया: सुनील 

CPI महासचिव डी राजा ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह न केवल एक चेतावनी है, बल्कि सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक संगठनों के लिए एक वास्तविक सबक है। वामपंथ का प्रदर्शन चिंताजनक है। जब तक हम बंगाल में वामपंथ को पुनर्जीवित नहीं करते, यह पूरे देश में वामपंथ के लिए एक चुनौती होगी। अगर हम केरल हार जाते हैं, तो वामपंथ का भविष्य क्या है ? असम भाजपा चुनाव सह-प्रभारी और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा बंगाल, असम, पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी और केरलम और तमिलनाडु में मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। वहां हमारा जनाधार बढ़ा है। भाजपा तीन राज्यों में सरकार बनाएगी। जिस बंगाल को बेड़ियों में बांध कर रखा गया था। इस बार चुनाव आयोग ने जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया तो इस बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वहां सरकार बन रही है। 

पश्चिम बंगाल में भगवा लहराएगा: हुसैन 

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर कहा कि इन चुनावों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और अमित शाह की रणनीति पर मुहर लगाई है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने किला फतह कर लिया है। अभी जिस तरह परिणाम दिख रहा है, साफ है कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहराएगा। बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास किया है। बंगाल के लोगों को विकास चाहिए था। हम पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बंगाल में भाजपा को सेवा करने का मौका मिल रहा है। TMC ने वहां अर्थव्यवस्था खराब कर दी थी। इन सभी चीजों से निजात पाने के लिए बंगाल के लोगों ने यह फैसला लिया और भाजपा को मौका दिया है। मेरा मानना है कि भारत तभी विकसित होगा जब पश्चिम बंगाल और पंजाब विकसित होगा। 

ममता बनर्जी के शासन से जनता त्रस्त थी: राठौर 

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के शासन से जनता त्रस्त, परेशान थी। वहां तुष्टीकरण की पराकाष्ठा थी और पूरे बंगाल में शरिया कानून चल रहा था। लूट-खसोट चल रही थी। TMC के कार्यकर्ता वहां वसूली करते थे, जनता को परेशान करते थे। ममता बनर्जी सरकार के अधिकारियों ने खुलेआम लोगों को छूट दे रखी थी। निश्चित रूप से ममता बनर्जी का शासन समाप्त होगा और वहां भाजपा का शासन होगा। भाजपा सांसद राजू बिस्टा ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी के साथ खेला हो गया। अभी तक के रूझान स्पष्ट बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की 180 से ज्यादा सीटें आएगी और भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेगा। 15 साल तक ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को कुचला है, उनके साथ अन्याय, अत्याचार किया है। युवाओं का अपमान किया है, पुलिस, प्रशासन से अपने कैडर के रूप में कार्य कराया है। इनके 15 साल के कुशासन की हार हुई है। सत्य की जीत हुई है। हमारे पश्चिम बंगाल के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हुए हैं, यह जीत उन्हें समर्पित है।

TMC की गुंडागर्दी से जनता परेशान थी: मरांडी 

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत पर कहा कि चुनाव से पूर्व और चुनाव के बाद यह अनुमान था कि बंगाल में परिवर्तन होगा। पिछल 15 सालों से TMC की गुंडागर्दी से जनता परेशान थी। इधर, भवानीपुर से TMC उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है। कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं, जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है। SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं, जिसे बताया नहीं जा रहा। 

टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई: हुमायूं कबीर

CM ममता ने कहा कि सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है। सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा कि जो हुआ, अच्छा हुआ। यह तो होना ही था। ममता बनर्जी ने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए अपने भतीजे को बहुत शक्ति दी, जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा। मैं बंगाल की जनता को टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई देता हूं। मैं दोनों सीटें जीतूंगा। (BJP Government in Bengal)

Back to top button
error: Content is protected !!