Google Analytics —— Meta Pixel

Assam Election Results 2026 : असम की जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई की बुरी हार

Assam Election Results 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रमुख नेता Gaurav Gogoi को जोरहाट विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा उम्मीदवार Hitendra Nath Goswami ने हराया।

यह भी पढ़े :- “सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी” – CM साय ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मतगणना के दौरान शुरुआती राउंड से ही गोगोई पिछड़ते नजर आए। पहले राउंड में उन्हें 3,937 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 4,993 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद हर राउंड में भाजपा की बढ़त बढ़ती गई और गोगोई लगातार पीछे होते गए। (Assam Election Results 2026)

पांचवें राउंड तक भाजपा उम्मीदवार को 23,339 वोट मिल चुके थे, जबकि कांग्रेस को 15,326 वोट ही मिले थे, जिससे भाजपा ने 8,000 से अधिक वोटों की बढ़त बना ली थी।

आखिरी दौर तक यह अंतर बरकरार रहा। 14वें राउंड की गिनती पूरी होने तक गोगोई को कुल 45,721 वोट मिले, जबकि गोस्वामी ने 68,797 वोट हासिल कर निर्णायक जीत दर्ज की।

राज्य में रुझान
राज्यभर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए करीब 98 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन लगभग 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

जोरहाट सीट पर गोगोई की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं।

मतगणना के आगे बढ़ने के साथ राज्य की राजनीतिक तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। (Assam Election Results 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!