पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, राहुल गांधी बोले- असम की चोरी और बंगाल का जनादेश BJP के लोकतंत्र को खत्म करने के मिशन का बड़ा कदम

Rahul Accusations Against BJP: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत दर्ज की है। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि BJP ने चुनाव आयोग की मदद से इन राज्यों में जीत हासिल की है। असम और बंगाल में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव धांधली के स्पष्ट उदाहरण हैं। राहुल ने कहा कि हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें धांधली से जीती गईं। हमने पहले भी इस तरह की प्लेबुक देखी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 के लोकसभा चुनाव इसके उदाहरण हैं। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है !
यह भी पढ़ें:- भाजपा का दबदबा कायम, टीवीके ने तमिलनाडु में रचा इतिहास, दबाव में विपक्ष, 5 राज्यों के नतीजों से बदली तस्वीर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के कुछ लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं। उन्हें यह बात स्पष्ट रूप से समझनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने के अपने अभियान में एक बड़ा कदम है। छोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी का मामला नहीं है। यह पूरे भारत का मामला है। उन्होंने कहा कि केरल में मेरे भाइयों और बहनों को इस निर्णायक जनादेश के लिए धन्यवाद। कठिन संघर्ष और सुव्यवस्थित अभियान के लिए यूडीएफ के हर नेता और कार्यकर्ता को बधाई। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, केरल में प्रतिभा है, क्षमता है और अब केरल में यूडीएफ की ऐसी सरकार है जो इन दोनों का सदुपयोग करने की दृष्टि रखती है।
भाजपा नेता तरुण चुघ का पलटवार
उन्होंने कहा कि मुझे जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने की आशा है। मैंने थिरु विजय से बात की और उन्हें टीवीके के शानदार नतीजों पर बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बुलंद आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम और सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद। मैं दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी। इस पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब जनता कांग्रेस को केरलम जिताती है तो EVM ठीक हो जाती है और अगर नहीं तो EVM गलत है। ये जनता के प्रचंड जनादेश का अपमान कर रहे हैं। आपके भय की हार और प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे की जीत हुई है। (Rahul Accusations Against BJP)



