Google Analytics —— Meta Pixel

सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंचकर किसानों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान : राजेश साहू

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार अब किसानों के लिए राहत और भरोसे का बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। गांव-गांव आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है और उनका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। इससे ग्रामीण अंचलों में किसानों के बीच विश्वास और संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार शिविरों का आयोजन यह दर्शाता है कि सरकार किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से मैदान में उतरी हुई है।

राजेश साहू ने कहा कि 1 मई से शुरू हुआ यह अभियान केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की वास्तविक समस्याओं के निराकरण का प्रभावी मंच बन चुका है। शिविरों में राजस्व, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज, किसान पंजीयन, भूमि संबंधी मामलों सहित विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, जिससे किसानों को राहत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों की चौपालों में शासन और प्रशासन की सीधी मौजूदगी से किसानों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार के प्रति विश्वास और जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है। किसानों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

राजेश साहू ने कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में किसान हितैषी पहल बनकर उभरा है, जिससे गांव-गांव में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। शासन की सक्रियता से किसानों को राहत, सुविधा और भरोसा मिल रहा है तथा ग्रामीण विकास को नई गति प्राप्त हो रही है।

यह भी पढ़े :-पेट्रोल बचाएं, भारत में ही मनाएं छुट्टियां; 24 घंटे में दूसरी बार बोले पीएम मोदी 

Back to top button
error: Content is protected !!