Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: विस्फोटक सामग्री बरामद, 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

बीजापुर। जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गंगालूर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में डंप सामग्री बरामद की है।

बरामद सामग्री में होंडा कंपनी के दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बैटरियां, 50 मीटर कार्डेक्स वायर, प्लास्टिक सामग्री तथा एक देशी बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सामग्रियों का उपयोग नक्सली विस्फोटक तैयार करने और अन्य गतिविधियों में करते थे।

सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते नक्सलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा रहा है।

वहीं, छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा से लगे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सिताराम राजू जिले में भी सुरक्षा बलों को एक अहम सफलता मिली है। पांच लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी पोडियम लक्ष्मी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पोडियम लक्ष्मी उसूर थाना क्षेत्र की निवासी है और लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई थी। वह डीकेएसजेडसी के 2 सीआरसी पीएलजीए बटालियन की सक्रिय सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय थी।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने एटका पुलिस कैंप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज मीणा के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, रोजगार और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में नई खाद नीति पर सियासत तेज, पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू ने सरकार पर किसानों के शोषण का लगाया आरोप, CM को लिखा पत्र

Back to top button
error: Content is protected !!