Chhattisgarh Cabinet Meeting : सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
Chhattisgarh Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें सरकार कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसले ले सकती है।
प्रदेश में चल रहे सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह कैबिनेट बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक प्रस्तावों और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार कुछ नई योजनाओं और हाल ही में की गई घोषणाओं से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दे सकती है। हालांकि, बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
आज दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि बैठक (Chhattisgarh Cabinet Meeting) में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है, जिस पर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव को दी पार्टी छोड़ने की सलाह



