Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव को दी पार्टी छोड़ने की सलाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar ) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo को पार्टी छोड़ने की खुली सलाह दे दी है।

अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar ) ने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि “मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता।” इस पर चंद्राकर ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस में सिंहदेव का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “बाबा साहब को अब तय करना चाहिए कि उन्हें कांग्रेस में अपमानित होना है या फिर राष्ट्र के विकास और अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना है।”

झीरम घाटी हमले को लेकर कांग्रेस पर हमला

झीरम घाटी नक्सली हमले की 13वीं बरसी पर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन भूपेश बघेल अपने पास मौजूद कथित सबूत सार्वजनिक करेंगे और Kawasi Lakhma को सामने रखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे, उसी दिन कई परतें खुल जाएंगी।

चंद्राकर (Ajay Chandrakar )ने आरोप लगाया कि कांग्रेस झीरम घाटी हमले का इस्तेमाल केवल राजनीतिक सहानुभूति और “राजनीतिक ऑक्सीजन” हासिल करने के लिए कर रही है, जबकि भाजपा ने मामले में हर स्तर पर कार्रवाई की है।

अमरजीत भगत के बयान पर भी साधा निशाना

पूर्व मंत्री Amarjeet Bhagat द्वारा खनिज संसाधनों में आदिवासियों को हिस्सा देने की मांग पर भी अजय चंद्राकर ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा, “अगर इतनी चिंता थी तो कांग्रेस सरकार के दौरान विधानसभा या कैबिनेट में यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया गया? केंद्र सरकार को एक पत्र तक क्यों नहीं लिखा गया?”

चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में रहते समय नेताओं में ऐसे मुद्दे उठाने का साहस नहीं होता, लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद बड़े-बड़े बयान देकर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने की कोशिश की जाती है।

यह भी पढ़े :- रायपुर में 45°C तक पहुंचा पारा, पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, रात की हवा भी गर्म, 200 चमगादड़ों की मौत

Back to top button
error: Content is protected !!