Google Analytics —— Meta Pixel

इजराइली इतिहासकार हरारी ने नेतन्याहू को बताया राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा दुश्मन, कहा- दुनिया अगर सिर्फ ताकत से चलेगी तो बर्बाद हो जाएगी

Israeli Historian Yuval Harari: इजराइल के चर्चित इतिहासकार, सैन्य मामलों के जानकार और लेखक युवाल नोआ हरारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की राजनीति पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इजराइल के इतिहास में नेतन्याहू से बड़ा ‘इजराइली राष्ट्रवाद का दुश्मन’ कोई नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने देश को अंदर से बांट दिया और समाज को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। हरारी ने ट्रंप और दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसी विचारधारा दुनिया को सहयोग से दूर और ताकत की राजनीति की ओर धकेल रही है। उनके मुताबिक ट्रंपवादी सोच यह मानती है कि कमजोर देशों को ताकतवर देशों के सामने झुक जाना चाहिए, तभी शांति कायम रह सकती है।

यह भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर बड़ा दबाव, बोले- तेहरान को डील करनी ही पड़ेगी, परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे

उन्होंने कहा कि यह सोच न केवल अनैतिक है, बल्कि खतरनाक भी है, क्योंकि इससे दुनिया के सभी देश हथियारों और सैन्य ताकत की होड़ में लग जाएंगे। युवाल नोआ हरारी ने कहा कि उनकी चर्चित किताबें सेपियन्स और होमो डेस एक बड़े विचार सहयोग पर आधारित हैं। हरारी के मुताबिक इंसानों की सबसे बड़ी ताकत यह नहीं कि वे लड़ सकते हैं, बल्कि यह है कि वे बड़ी संख्या में एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं और लंबे समय तक मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अकेला इंसान किसी जंगली जानवर का मुकाबला नहीं कर सकता, लेकिन करोड़ों लोग मिलकर समाज, कानून, बाजार और तकनीक जैसी व्यवस्थाएं खड़ी कर सकते हैं। (Israeli Historian Yuval Harari)

राष्ट्रवाद नफरत नहीं, अपनापन है: हरारी

हरारी का कहना है कि अगर सिर्फ ताकत ही सब कुछ होती तो इंसान आज भी छोटे-छोटे शिकारी समूहों में जीवन जी रहा होता। हरारी ने कहा कि राष्ट्रवाद मानव इतिहास की सबसे सफल और सकारात्मक अवधारणाओं में से एक है। उनके मुताबिक राष्ट्रवाद का असली मतलब दूसरे लोगों से नफरत करना नहीं, बल्कि उन लाखों अनजान लोगों के लिए अपनापन महसूस करना है जिन्हें व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। उन्होंने कहा कि भारत, चीन और इजराइल जैसे देशों में करोड़ों लोग रहते हैं, लेकिन राष्ट्रवाद लोगों को इस तरह जोड़ता है कि वे टैक्स देकर दूसरे नागरिकों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए योगदान देते हैं और जरूरत पड़ने पर देश के लिए जान जोखिम में डालने को भी तैयार रहते हैं।

नेतन्याहू पर समाज को बांटने का आरोप

हरारी ने चेतावनी दी कि जब राष्ट्रवाद नफरत और विभाजन की राजनीति में बदल जाता है, तब वह समाज के लिए खतरनाक बन जाता है। हरारी ने कहा कि आज जो नेता खुद को राष्ट्रवाद का सबसे बड़ा समर्थक बताते हैं, वही अपने समाज को सबसे ज्यादा बांट रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इजराइल के इतिहास में शायद ही किसी नेता ने समाज को उतना विभाजित किया हो जितना बेंजामिन नेतन्याहू ने किया है। हरारी के मुताबिक किसी भी देश के लिए आंतरिक विभाजन बाहरी दुश्मनों से ज्यादा खतरनाक होता है।

दुनिया अगर सिर्फ ताकत से चलेगी तो बर्बाद हो जाएगी: युवाल

हरारी ने ट्रंपवादी राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह विचारधारा दुनिया को ताकत के नियम से चलाना चाहती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई शक्तिशाली देश किसी कमजोर देश पर दबाव बनाता है, तो इस सोच के मुताबिक कमजोर देश को संघर्ष से बचने के लिए झुक जाना चाहिए। हरारी ने चेतावनी दी कि अगर दुनिया इसी दिशा में आगे बढ़ी, तो हर देश सैन्य ताकत बढ़ाने की होड़ में लग जाएगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास जैसे क्षेत्रों की जगह संसाधन हथियारों पर खर्च होंगे। (Israeli Historian Yuval Harari)

AI को बताया भविष्य का सबसे बड़ा खतरा

हरारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भविष्य का सबसे बड़ा खतरा भी बताया। उन्होंने कहा कि परमाणु बम केवल एक हथियार है, लेकिन AI खुद फैसले लेने की क्षमता विकसित कर रहा है। हरारी के मुताबिक AI इंसानों जैसी भावनाएं दिखाना सीख रहा है, जबकि वह वास्तविक भावनाओं को समझता नहीं। इससे भविष्य में इंसानी रिश्तों और सामाजिक संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI को कंपनियों जैसी कानूनी शक्तियां मिल गईं, तो इंसान उसका नियंत्रण खो सकता है। (Israeli Historian Yuval Harari)

Back to top button
error: Content is protected !!