Mahasamund : यौन उत्पीड़न के आरोप में कथावाचक नरेन्द्र शास्त्री गिरफ्तार
Mahasamund News : जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में दर्ज यौन उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य नरेन्द्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।
सूत्रों के मुताबिक नरेन्द्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र के निवासी हैं और धार्मिक कथावाचन तथा ज्योतिष परामर्श के लिए जाने जाते हैं। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न से संबंधित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (Mahasamund News)
गौरतलब है कि गिरफ्तारी शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है। मामले में आरोपों की पुष्टि अथवा खंडन का अंतिम निर्णय न्यायालय में सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही होगा। (Mahasamund News)
यह भी पढ़े :- नकली होलोग्राम और लेबल के सहारे बिक रही थी शराब, बड़ा गिरोह बेनकाब



