पेरिस में आयोजित विवाटेक में PM मोदी का टेक मंत्र, दुनिया को दिखाया डिजिटल इंडिया का दम

PM Modi in VivaTech 2026: PM नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ अपने दौरे के आखिरी दिन पेरिस में आयोजित विवाटेक 2026 में प्रदर्शनी का दौरा किया। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए यूरोप के सबसे बड़े आयोजन माने जाने वाले विवाटेक में दोनों नेताओं ने एग्ज़िबिशन एरिया का निरीक्षण किया और अलग-अलग नवाचारों को देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं विवाटेक के 10वें एडिशन के लिए पेरिस में आकर बहुत खुश हूं। मैं विवाटेक की सफलता के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और ऑर्गनाइजर्स को बधाई देता हूं। 2026 भारत और यूरोप के लिए एक अहम साल है। साल की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत-EU एग्रीमेंट किया था और इसे ट्रेड के साथ बढ़ाया जाएगा। हमारे स्टार्टअप कई नई पार्टनरशिप बना रहे हैं। साथ ही यह प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और पर्यटन के आदान-प्रदान के लिए कई द्वार खोलेगा।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के कृषि मॉडल से प्रभावित महाराष्ट्र, अध्ययन करने पहुंचा विधायक दल
PM मोदी ने कहा कि इस साल भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के शुभारंभ के साथ, फ्रांस एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभा रहा है, जो भारत और यूरोप के प्रौद्योगिकी इको-सिस्टम को करीब ला रहा है। कुछ दिन पहले नीस में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ से लेकर पेरिस में आयोजित विवाटेक तक हमारे स्टार्टअप कई नई साझेदारियां स्थापित कर रहे हैं। साल 2021 में जब मैंने विवाटेक को संबोधित किया था, तब दुनिया कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न विध्नों का सामना कर रही थी। आज दुनिया अलग तरह के विध्नों का सामना कर रही है और मैं वही बात दोहराना चाहता हूं, जो मैंने तब विवाटेक 2021 में कही थी, जब पारंपरिक तरीके विफल हो जाते हैं, तब नवाचार मदद कर सकता है। पिछले दशक में टेक्नोलॉजी की ताकत से भारत ने तेजी से बदलाव अनुभव किया है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल पहचान प्रणाली बनाने से लेकर विश्व के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान मंचों में से एक के विकास तक, हम वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, कृषि और अनेक अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत में तेजी से बदलाव हुआ है, जो तकनीक की वजह से हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम बनाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म तक डिजिलॉकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट में से एक है। डिजिलॉकर के जरिए 700 मिलियन यूजर कभी भी और कहीं भी अपने असली डॉक्यूमेंट को असली सोर्स से एक्सेस कर सकते हैं। लगभग 200 हजार गांवों में 31 मिलियन से ज्यादा प्रॉपर्टी कार्ड बनाए गए हैं। हमारे स्टार्टअप हर सेक्टर में इंसानी जिंदगी बदल रहे हैं। एक AI एप्लीकेशन कॉल सरलाबेन लाखों महिला डेयरी किसानों से उनकी अपनी भाषा में बात करती है और उन्हें एक्सपर्ट गाइडेंस देती है। भारत चांद के साउथ पोल के पास लैंड करने वाला पहला देश बन गया है। डिजिटल भुगतान पर ही गौर करिए। हमारे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या यूपीआई के कारण आज दुनिया में होने वाले वास्तविक समय के कुल डिजिटल लेन-देन का लगभग आधा भारत में होता है। अब आप फ्रांस में भी—एफिल टॉवर और पेरिस हवाई अड्डे जैसे स्थानों पर यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं। (PM Modi in VivaTech 2026)

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास विश्वस्तरीय डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के ऐसे अनेक उदाहरण हैं। डिजिलॉकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल दस्तावेज़ भंडार में से एक है। डिजिलॉकर के माध्यम से 70 करोड़ (700 मिलियन) उपयोगकर्ता कभी भी, कहीं भी मूल स्रोत से प्रमाणित दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैं। हमने डिजिलॉकर मंच पर 2,000 से ज्यादा मानक दस्तावेज़ों को एकीकृत किया है। इसके कारण अब भारत में ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र जैसे कागजी दस्तावेज़ों को साथ रखने या उन्हें ढूंढ़ने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक अन्य उदाहरण ‘गतिशक्ति’ प्लेटफ़ॉर्म है। टेक्नोलॉजी की मदद से, हमने जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित मानचित्र पर 1,600 से अधिक भौगोलिक डेटा परतों (जियोग्राफिक डेटा लेयर्स) को एक साथ जोड़ा है। हमने बुनियादी ढांचा विकास के लिए एक समेकित, डेटा-संचालित और संपूर्ण-सरकार की योजना पर आधारित योजना मंच तैयार किया है। अब जिन परियोजनाओं के सर्वेक्षण में पहले कई महीने लग जाते थे, वे कुछ ही सप्ताह में पूरे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि छह साल पहले हमने ‘स्वामित्व’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह इस बात का सशक्त उदाहरण है कि किस प्रकार प्रौद्योगिकी लोगों को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। ‘स्वामित्व’ कार्यक्रम में ड्रोन, भू-स्थानिक मानचित्रण (जियोस्पेशियल मैपिंग) और आधुनिक सर्वेक्षण तकनीक का उपयोग करके ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का आधिकारिक अभिलेख उपलब्ध कराया जाता है। अब तक लगभग दो लाख गाँवों में 3 करोड़ 10 लाख (31 मिलियन) से ज्यादा संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इससे परिवारों को अपनी संपत्ति को वित्तीय परिसंपत्ति के रूप में उपयोग करने में सहायता मिल रही है, जहां एक ओर सरकार बड़े पैमाने पर जनहितकारी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करा रही है, वहीं दूसरी ओर हमारे स्टार्टअप हर क्षेत्र में लोगों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं। ‘सरलाबेन’ नामक एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एप्लीकेशन लाखों महिला दुग्ध उत्पादक किसानों से उनकी अपनी भाषा में संवाद करता है और उन्हें पशुओं के स्वास्थ्य तथा पशुपालन प्रबंधन से संबंधित विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे उर्वरकों का छिड़काव और फसलों की निगरानी कर सकें। वहीं उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लाखों मछुआरों को सबसे संभावनाशील मत्स्य क्षेत्रों की जानकारी दी जा रही है। इससे ईंधन और समय की बचत होती है और मछली पकड़ने की मात्रा में भी वृद्धि होती है। हमारे प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान जमीनी स्तर तक समृद्धि पहुंचा रहे हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से लेकर परमाणु ऊर्जा तक भारत मानव क्षमता की नई-नई सीमाओं का विस्तार कर रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट सफलतापूर्वक उतरने वाला विश्व का पहला देश बना। हाल ही में भारत के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकेलिटी’ (महत्त्वपूर्ण परिचालन अवस्था) प्राप्त की है। यह उपलब्धि हमें हमारी त्रि-चरणीय परमाणु ऊर्जा परिकल्पना को साकार करने के और अधिक निकट ले आई है, जिसमें हमारे विशाल थोरियम भंडार का उपयोग भी शामिल है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो लाख से ज्यादा स्टार्टअप्स के साथ भारत दुनिया के सबसे जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है। मैं आप सभी से भारत पवेलियन का अवश्य दौरा करने का आग्रह करता हूं। यहां आपको भारत की अपार ऊर्जा का अनुभव मिलेगा। चाहे वह दुनिया का पहला सिंगल-पीस 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन हो, उन्नत जेनेटिक-इंजीनियरिंग आधारित उपचार हों, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का पता लगाने वाले एआई समाधान हों, या साइबर और नेटवर्क सुरक्षा को बेहतर बनाने वाली तकनीकें हों, स्वायत्त रोबोट, स्मार्ट शहर और मोबिलिटी समाधान भी शामिल हैं। आप ये सभी नवाचार भारत पवेलियन में देखेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में हमारे स्टार्टअप प्रेरणादायक तरीके से नवाचार कर रहे हैं। जब प्रौद्योगिकी की बात होती है, नवाचार के साथ-साथ सबसे महत्वपूर्ण उसकी पहुंच है। प्रौद्योगिकी तभी प्रगति का माध्यम बन सकती है जब उसका लोकतंत्रीकरण हो। भारत का मानना है कि व्यवधान के इस युग में प्रौद्योगिकी का लाभ सभी को मिलना चाहिए। उदाहरण के तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को ही लें। एआई को जीवन को बेहतर बनाना चाहिए, पहुँच का विस्तार करना चाहिए, विकास को गति देनी चाहिए और साथ ही हमारे ग्रह को स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायता करनी चाहिए। (PM Modi in VivaTech 2026)

PM ने कहा कि विवाटेक 2026 में एआई देश भागीदार के रूप में हमारी भागीदारी इसी कल्पना को दर्शाती है। भारत के लिए एआई का अर्थ है सभी को समाहित करने वाला ऑल इन्क्लूसिव। भारत एक खुला समाज है और दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा-समूह (टैलेंट पूल) है। हम नियमों को सरल बना रहे हैं और कारोबार में सुगमता सुनिश्चित कर रहे हैं। नवाचार से लेकर व्यावसायीकरण तक हम 50 अरब डॉलर से ज्यादा के लक्षित प्रोत्साहनों के माध्यम से निजी उद्यमों को सहयोग दे रहे हैं। साथ ही हम दुनिया के सबसे किफायती डेटा और कम लागत वाली हरित ऊर्जा भी उपलब्ध करा रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट है। हमारी सरकार सक्षम बनाएगी और उद्योग नवाचार करेगा। स्टार्टअप्स परिवर्तन लाएंगे और वैश्विक साझेदार हमारे साथ मिलकर विस्तार करेंगे। साथ मिलकर हम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ेंगे। मैं इस सभा में उपस्थित सभी लोगों से नेतृत्व करने का आह्वान करता हूं। भारत के साथ काम कीजिए और सभी के लिए परिणाम दीजिए। PM मोदी ने कहा कि पेरिस में विवाटेक 2026 को संबोधित करके खुशी हुई। मैंने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में भारत की शानदार प्रगति के बारे में बात की। इस बात पर जोर दिया कि भारत किस तरह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।



