बलौदाबाजार में रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
अवैध रेत परिवहन करते 10 हाइवा जब्त, चालक चाबी छोड़कर मौके से फरार
Sand Mafia : बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत (Sand Mafia) उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर Kuldeep Sharma के निर्देश पर शुक्रवार सुबह राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिमगा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाकर अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे 10 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे Simga स्थित जायसवाल फैमिली ढाबा के पास औचक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई हाइवा वाहनों में रेत परिवहन करते पाया गया। टीम ने वाहनों को रोककर परिवहन पास की जांच की, जिसमें केवल एक चालक ही वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका।
शेष 10 वाहनों के चालकों के पास कोई वैध परिवहन पास नहीं मिला। कार्रवाई होते देख सभी चालक अपनी-अपनी गाड़ियों की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गए। प्रशासनिक टीम ने सभी वाहनों का पंचनामा तैयार कर उन्हें जब्त कर लिया है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। (Sand Mafia)
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के कृषि मॉडल से प्रभावित महाराष्ट्र, अध्ययन करने पहुंचा विधायक दल



