कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का खुफिया डंप बरामद; हथियार और संचार उपकरण जब्त
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला जंगल में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक खुफिया डंप बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर Border Security Force (BSF), कांकेर पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में एक संदिग्ध स्थान मिला, जहां जांच करने पर नक्सलियों का छिपा हुआ डंप मिला।
बरामद सामग्री में 4 भारमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट, 1 रेडियो, 1 नक्सली वर्दी, 2 पाउच, 1 चार्जर और 1 बैटरी शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने सभी सामान को सुरक्षित जब्त कर कैंप पहुंचा दिया।
फिलहाल अभियान के दौरान किसी मुठभेड़ की सूचना नहीं है और सभी जवान सुरक्षित लौट आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।
यह भी पढ़े :- सेंट्रल जेल में खूनी खेल: तिहरे हत्याकांड के कैदी ने रेप आरोपी को पत्थर से कूचकर मार डाला



