अब स्कूली बच्चे पढ़ेंगे इमरजेंसी का इतिहास, NCERT ने कक्षा 9 के सिलेबस में जोड़ा 1975 का आपातकाल
Emergency Enters NCERT Class 9 Textbooks : National Council of Educational Research and Training ने करीब 51 साल बाद पहली बार कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान (Social Science) की किताब में 1975-77 के आपातकाल (Emergency) पर विस्तृत अध्याय शामिल किया है। नई पाठ्यपुस्तक ‘Understanding Society: India and Beyond’ में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सामने आई सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बताया गया है।
नई किताब के अनुसार, 1970 के दशक की शुरुआत में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष के कारण देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। इसी दौरान लोकनायक Jayaprakash Narayan के नेतृत्व में बड़े जनआंदोलन खड़े हुए।
इसके बाद 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री Indira Gandhi की सरकार ने पूरे देश में आपातकाल (Emergency) लागू कर दिया था।
किताब में क्या-क्या शामिल किया गया?
NCERT की नई किताब में बताया गया है कि आपातकाल के दौरान-
देश के अधिकांश मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे
प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी
कई विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था
नागरिक स्वतंत्रताओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर व्यापक प्रभाव पड़ा था
किताब में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस दौर ने भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और संवैधानिक संस्थाओं की बड़ी परीक्षा ली।
राजनीतिक पृष्ठभूमि से लोकतंत्र की बहाली तक पूरा अध्याय
अध्याय में आपातकाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि, जयप्रकाश नारायण आंदोलन, लोकतंत्र पर पड़े प्रभाव और 1977 के आम चुनावों के बाद लोकतंत्र की बहाली को विस्तार से समझाया गया है। (Emergency Enters NCERT Class 9 Textbooks)
एनसीईआरटी के मुताबिक, कक्षा 9 के पाठ्यक्रम में पहली बार आपातकाल के इतिहास को इतने विस्तृत रूप में शामिल किया गया है, ताकि छात्र भारतीय लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण दौर को बेहतर तरीके से समझ सकें। (Emergency Enters NCERT Class 9 Textbooks)
यह भी पढ़े :- वेनेजुएला में भीषण डबल भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार से 1 लाख मौतों की आशंका; देश में इमरजेंसी घोषित



