पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का चुन-चुनकर सफाया, खौफ में हाफिज सईद का कुनबा

Pakistan Unknown Fear Factor: पाकिस्तान दशकों से दुनिया की नजरों में आतंकवाद की सबसे सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ था, आज खुद उसी आग की चपेट में है। जिस सरजमीं पर कभी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार संगठनों के आतंकियों को सरकारी सुरक्षा और पनाह मिलती थी, आज वहीं पर वे अज्ञात हमलों और टारगेट किलिंग्स का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि पाकिस्तान का पाला हुआ आतंक का यह नेटवर्क अब अपने ही बनाए सिस्टम में बिखरता नजर आ रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के अलग-अलग कोनों से तीन बड़े आतंकियों की संदिग्ध मौत की खबरें सामने आई हैं, जिसने लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के होश उड़ा दिए हैं। पाकिस्तान के भीतर कोई ऐसा ‘गुप्त नेटवर्क’ या अज्ञात हमलावर एक्टिव हैं, जो इन आतंकियों के लिए काल बन चुके हैं। हालिया घटनाक्रम में लश्कर के जिन तीन बड़े चेहरों का खात्मा हुआ है।
गाजी मुमताज के बेहद वरिष्ठ और अनुभवी आतंकी कमांडर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मोहम्मद खुज़ैमा क़ासिम के टॉप कमांडर मोहम्मद याक़ूब का सगे भाई की हिट-एंड-रन में मौत हो गई। खालिद बशीर के सीनियर ऑपरेटिव और रणनीतिकार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे पाकिस्तानी एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौतों का यह सिलसिला नया नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी स्क्रिप्ट के तहत आगे बढ़ता दिख रहा है। हमलावरों का तरीका किसी हाई-एंड थ्रिलर फिल्म जैसा है। चुपचाप आना, सटीक निशाना लगाना, दुश्मन को ढेर करना और बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाना। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के अशांत इलाके खैबर पख्तूनख्वा में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शेख युसुफ अफरीदी अपने ठिकाने पर मौजूद था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि मौत के सौदागर उसका पीछा कर रहे हैं। अज्ञात हमलावरों ने उसे घेरा और उस पर दनादन गोलियां बरसा दीं। अफरीदी को संभलने का एक भी मौका नहीं मिला और हमलावर काम तमाम करके धुएं की तरह गायब हो गए। (Pakistan Unknown Fear Factor)
लाहौर के बीच सड़क पर ढेर हुआ अमीर हमजा
इन अज्ञात बंदूकधारियों की हिटलिस्ट में भारत का एक और पुराना और खूंखार दुश्मन अमीर हमजा शामिल था। लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के ठीक बाहर दिनदहाड़े हमलावरों ने हमजा की गाड़ी को घेर लिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। हमजा का ड्राइवर अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से कूदकर भाग खड़ा हुआ, लेकिन अमीर हमजा वहीं गोलियों से छलनी हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में चल रहा यह घटनाक्रम अप्रत्याशित है। विशेषज्ञों के मुताबिक हमलावर जिस सफाई, सूझबूझ और सटीक रणनीति से इन ऑपरेशन्स को अंजाम दे रहे हैं, उसने ISI की रातों की नींद हराम कर दी है। दिनदहाड़े हो रही इन टारगेट किलिंग्स ने दुनियाभर के एक्सपर्ट्स के बीच एक नई बहस को हवा दे दी है कि क्या पड़ोसी मुल्क में छिपे बैठे भारत के दुश्मनों का ‘सफाई अभियान’ अब अपने अंतिम और सबसे आक्रामक चरण में पहुंच चुका है? (Pakistan Unknown Fear Factor)
खौफ में आतंकी आका, अगला नंबर किसका ?
मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे चेहरे, जो कभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के पाले हुए आतंक का प्रतीक थे और जिन्हें वहां वीआईपी सुरक्षा मिलती थी, आज उनके करीबी अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं हैं। वजह जो भी हो और इन हमलों के पीछे चाहे जो भी ताकत हो, लेकिन पाकिस्तान के भीतर पल रहे आतंकियों के आकाओं में इस वक्त खौफ साफ देखा जा सकता है। अब सवाल यह नहीं रह गया है कि इन आतंकियों को कौन मार रहा है। सवाल तो अब यह है कि इस ‘अज्ञात हिटलिस्ट’ में अगला नंबर किसका है? कभी ‘आतंकवाद की नर्सरी’ कहे जाने वाले पाकिस्तान के लिए यह स्थिति बेहद शर्मनाक और चुनौतीपूर्ण बन चुकी है। सुरक्षा एजेंसियों और ISI की तमाम पाबंदियों और सुरक्षा घेरों को तोड़कर घुस रहे ये ‘अज्ञात’ हमलावर सीधे तौर पर पाकिस्तानी संप्रभुता के दावों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपनी ही सरजमीं पर बेमौत मारे जा रहे इन आतंकियों के बाद अब यह साफ हो गया है कि इतिहास का पहिया घूम चुका है, जो मुल्क कभी दूसरों के लिए गड्ढा खोदता था, आज उसके अपने ही पाले हुए मोहरे उसी गड्ढे में समाते जा रहे हैं।



