Google Analytics —— Meta Pixel

डॉ. विधानचंद्र राय जयंती पर पलारी में चिकित्सक दिवस एवं विशाल रक्तदान शिविर का 1 जुलाई को होगा आयोजन

सिद्धेश्वर रक्तदान समिति की पहल, वरिष्ठ चिकित्सकों व स्वास्थ्य अधिकारियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

बलौदाबाजार | भारत के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय की जयंती के पावन अवसर पर बुधवार, 1 जुलाई 2026 को सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी द्वारा चिकित्सक दिवस एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह आयोजन तहसील साहू संघ भवन, बालसमुंद रोड, पलारी में संपन्न होगा।

स्वास्थ्य जागरूकता के साथ होगा सम्मान समारोह

समिति के अनुसार कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में फ्रैंको इंडियन फार्मा एवं रूद्राक्ष फार्मास्यूटिकल्स के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा।

‘रक्तदान महादान’ का संदेश, जरूरतमंदों को मिलेगा नया जीवन

सिद्धेश्वर रक्तदान समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। समिति का कहना है कि रक्तदान एक सुरक्षित, सरल एवं सर्वोच्च मानवीय सेवा है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। यह समाज के प्रति प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

सामूहिक सहभागिता से सफल होगा सेवा अभियान

सिद्धेश्वर रक्तदान समिति ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :- Sant Kabeer Jayanti : संत कबीरदास समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक थे: इन्द्र साव, विधायक भाटापारा

Back to top button
error: Content is protected !!