Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : खरोरा की अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक हासिल कर बढ़ाया नगर का मान

एमिटी यूनिवर्सिटी की प्रावीण्य सूची में बनाई जगह, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिली 50% फीस रियायत

खरोरा | रायपुर जिले के खरोरा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूरज सोनी एवं शोभा सोनी की पुत्री अलका सोनी ने एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे खरोरा नगर का नाम गौरवान्वित किया है।

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का मिला सम्मान

अलका सोनी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की, जहां भी वे लगातार प्रावीण्य सूची में स्थान बनाती रहीं। इससे पहले भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

एमिटी यूनिवर्सिटी में भी उन्होंने लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रावीण्य सूची में स्थान बनाए रखा। विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार 92 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक फीस में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाती है। अलका को यह लाभ लगातार मिलता रहा, जिससे परिवार को भी आर्थिक राहत मिली।

पीएचडी करने का है लक्ष्य

अलका सोनी ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य पीएचडी करना है। उन्होंने कहा कि एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने पैतृक ज्वेलरी व्यवसाय में भाई आकाश सोनी का सहयोग भी करेंगी।

बधाइयों का लगा तांता

अलका की इस उपलब्धि पर प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ सिकंदर राणा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार के सदस्यों सहित नाना शंकरलाल, मामा रमेश एवं देवेंद्र, आयुषी, ऐश्वर्या, सुशीला, रमेश शर्मा, नंदिनी शर्मा, आस्था शर्मा, माता शोभा सोनी, पिता सूरज सोनी और भाई आकाश सोनी ने अलका सोनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस सफलता पर नगरवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खरोरा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

बधाइयों का लगा तांता
परिवार के साथ अलका 

यह भी पढ़े :- कौशल विकास विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को भावभीनी विदाई

Back to top button
error: Content is protected !!