पेपर लीक के सभी मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा, किसी को बख्शेंगे नहीं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Students: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा- हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है, जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार घबराहट में फैसले ले रही है, पुलिस वालों ने मेरे कान में कहा इस सरकार को हटाइये: सांसद राहुल गांधी
PM मोदी ने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में प्रतिभागियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने के लिए, केस के तुरंत नतीजों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करें। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, NEET पेपर लीक जैसे संवेदनशील मामलों के बाद न्याय प्रक्रिया को तेज करने की मांग भी जोर पकड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने से पीड़ितों और छात्रों को जल्दी न्याय मिल सकता है। (PM Modi on Students)

क्या हैं फास्ट ट्रैक कोर्ट ?
फास्ट ट्रैक कोर्ट विशेष अदालतें होती हैं, जिनका गठन उन मामलों की जल्द सुनवाई के लिए किया जाता है, जिनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है या जिनमें लंबे समय तक देरी न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर सकती है। इन अदालतों का उद्देश्य लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करना और पीड़ितों को समय पर न्याय उपलब्ध कराना है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में उन मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाती है, जिनका समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है या जिनमें त्वरित न्याय की आवश्यकता होती है। इनमें महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध, दुष्कर्म और अन्य यौन हिंसा से जुड़े मामले, पेपर लीक और परीक्षा घोटाले, गंभीर समेत संवेदनशील आपराधिक मामले, सरकार या उच्च न्यायालय की ओर से विशेष रूप से चिन्हित प्रकरण शामिल होते हैं। इन मामलों की नियमित और तेज सुनवाई का उद्देश्य पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना और न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी को कम करना है।
कैसे काम करती हैं ?
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चयनित मामलों की लगातार और प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाती है। इन अदालतों में न्यायाधीश अन्य मामलों की अपेक्षा इन्हीं प्रकरणों पर ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे बार-बार तारीख पड़ने की समस्या कम होती है और मामलों का अपेक्षाकृत कम समय में निपटारा संभव हो पाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि लंबित मामलों का तेजी से समाधान होता है, दोषियों को जल्द सजा मिलने की संभावना बढ़ती है, पीड़ितों को समय पर न्याय मिल पाता है और न्याय व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास मजबूत होता है। साथ ही सालों तक मुकदमे लंबित रहने की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आती है, जिससे न्यायिक व्यवस्था ज्यादा प्रभावी और भरोसेमंद बनती है। (PM Modi on Students)



