Rashifal 9 August 2026: आज रविवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 9 August 2026, दिन- रविवार। विक्रम संवत 2083 | वीर निर्वाण संवत 2553 | माह- श्रावण (सावन) | तिथि- कृष्ण पक्ष एकादशी (11)।
Rashifal 9 August 2026
1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए धन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। सुबह के समय ऊर्जा अपने चरम पर रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण और निर्णायक कार्यों को पहले हिस्से में ही निपटा लें। कोई पुरानी पॉलिसी मैच्योर होने से निवेश की नई योजनाएं बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा, लेकिन बेकार की बहसबाजी में अपना समय बर्बाद करने से बचें। शाम के समय मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।
2 वृष राशि (Taurus) : आज कामकाज में व्यस्तता अत्यधिक रह सकती है और आपके ऊपर कोई बड़ी या जरूरी जिम्मेदारी आ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन घरेलू सुख-साधनों में थोड़ी रुकावट या खर्च बढ़ने की आशंका है। परिवार के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह आपके बहुत काम आएगी। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और बाहर के खान-पान से परहेज करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन स्थिरता बनाए रखने का है।
3 मिथुन राशि (Gemini) : आर्थिक मामलों और परिवार के लिहाज से आज का दिन काफी उम्मीद भरा रहने वाला है। रुका हुआ पैसा या फंसा हुआ आय का स्रोत दोबारा शुरू होने के मजबूत योग बन रहे हैं। आज बुद्धि और निर्णय क्षमता तेज रहेगी, जिससे व्यापार में कोई बड़ा निवेश करना या नई खरीदारी करना आपके लिए शुभ साबित होगा। हालांकि, शाम के बाद पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। दोस्तों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए शुभ ग्रह योगों का लाभ लेकर आया है, जिससे सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके काम की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप उनके साथ एक यादगार समय बिता सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय पूरी तरह अनुकूल है।
5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली और लाभ देने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी अच्छे मौके हाथ लगेंगे और किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन में नई ऊर्जा बनी रहेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन थोड़ा भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहने वाला है। दोपहर के बाद काम में थोड़ी रुकावट, चूक या किसी गलतफहमी की संभावना बढ़ सकती है, इसलिए आज आपको बेहद सतर्क और व्यवस्थित रहने की जरूरत है। व्यापार या निवेश में आज कोई नया रिस्क न लें, क्योंकि शनिदेव आपसे अनुशासन और धैर्य की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अपनी समझदारी से आप किसी भी बड़े नुकसान को टालने में सफल रहेंगे।
7 तुला राशि (Libra) : आज जीवन में धन का अच्छा आगमन होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तेदारों और परिवार के लोगों से बिगड़े हुए पुराने संबंधों में आज अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, व्यापार के क्षेत्र में आज कोई भी डील करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें और वाणी पर नियंत्रण रखें।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी संवाद शैली और बातचीत के जरिए कई रुके हुए महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्रों में लाभ के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन उत्साहित और प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक बना रहेगा।
9 धनु राशि (Sagittarius) : रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत खूबसूरत रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। नौकरी में आपको कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी। खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। मानसिक रूप से आप खुद को शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का समय आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आ रहा है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आय के नए-नए मार्ग खुलेंगे और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में भी पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज आज का दिन किसी नई शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जा सकता है। अगर आप किसी नई योजना या बिजनेस पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो कदम आगे बढ़ाएं। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई और प्रतियोगिताओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल आनंदमय रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आध्यात्मिक और मानसिक शांति देने वाला हो सकता है। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
12 मीन राशि (Pisces) : आज आर्थिक मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आपकी पुरानी मेहनत का आज बेहतरीन परिणाम मिल सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आपकी साख बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा, जिससे आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। (Rashifal 9 August 2026)
यह भी पढ़ें : जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के जरिए दहशत फैलाने की साजिश! पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़



