Google Analytics —— Meta Pixel

महिला शिक्षिकाओं की शिकायत पर प्रधान पाठक निलंबित, स्तनपान के दौरान झांकने का आरोप

बलरामपुर। पूर्व माध्यमिक शाला भरूहीबांस में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक मनोज कुमार गुप्ता को महिला शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में कार्यरत दो महिला शिक्षिकाओं ने 1 अगस्त को बलंगी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। एक शिक्षिका ने आरोप लगाया कि दुधमुंहे बच्चे को स्तनपान कराने के दौरान प्रधान पाठक छिपकर देखते थे, जिससे वे कार्यस्थल पर खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं। वहीं, दूसरी शिक्षिका का आरोप था कि मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान अवकाश मांगने पर प्रधान पाठक द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करने की अनुचित शर्त रखकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

प्रभारी प्रधान पाठक का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत एवं पद की गरिमा के प्रतिकूल पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शंकरगढ़ (जिला बलरामपुर-रामानुजगंज) नियत किया गया है।

यह भी पढ़े :- धर्मांतरण कानून की पूरी कहानी, जानिए क्यों पड़ी जरूरत, क्या हैं विवाद और किन राज्यों के मॉडल पर बना छत्तीसगढ़ का कानून ?

Back to top button
error: Content is protected !!