Google Analytics —— Meta Pixel

Census 2027: जाति से कोविड वैक्सीन तक: जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, केंद्र ने जारी की सूची

Census 2027 : केंद्र सरकार (गृह मंत्रालय) ने आगामी जनगणना 2027 के लिए प्रश्नावली जारी कर दी है। इस बार की जनगणना में नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें जाति, धर्म, डिजिटल साक्षरता और कोविड-19 टीकाकरण से जुड़े प्रश्न भी शामिल हैं।

यह भारतीय जनगणना श्रृंखला की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। इसे विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान माना जा रहा है, जिसे डिजिटल समावेशन, सुदृढ़ डेटा सुरक्षा और प्रक्रियाओं के सरलीकरण के साथ आयोजित किया जाएगा। (Census 2027)

पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल:

व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी: व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, आयु, वर्तमान वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, जीवनसाथी का नाम, राष्ट्रीयता और माता-पिता का विवरण।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक विवरण: धर्म, जाति, दिव्यांगता, मातृभाषा तथा अन्य ज्ञात भाषाएं।

शिक्षा व कार्य: साक्षरता व डिजिटल साक्षरता का स्तर, शैक्षणिक संस्थान में उपस्थिति, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता व स्ट्रीम/विषय, पिछले एक वर्ष में किए गए कार्य का ब्योरा तथा गैर-कामकाजी व्यक्तियों के काम का विवरण।

माइग्रेशन एवं आवास: जन्मस्थान, पिछला निवास स्थान, स्थानांतरण (माइग्रेशन) का कारण, वर्तमान गांव/कस्बे में रहने की अवधि और स्थायी घर का पता।

स्वास्थ्य एवं प्रजनन विवरण: कोविड-19 वैक्सीन लगवाने का स्थान और जीवित बच्चों की संख्या (केवल विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या पृथक रह रही महिलाओं के लिए)।

अन्य जानकारी: काम पर आने-जाने का तरीका, बैंक खातों की कुल संख्या, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो) और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता।

40 प्रमुख प्रश्नों का दायरा

जारी किए गए 40 सवालों के सेट का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकी आंकड़ों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करना है। जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति और जाति से जुड़े स्पष्ट विवरण, महामारी के बाद कोविड-19 टीकाकरण के स्थान और उससे संबंधित विवरण. लोगों के रहन-सहन, व्यवसाय और अन्य व्यक्तिगत जानकारियों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। (Census 2027)

यह भी पढ़े :- प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के नए प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू

Back to top button
error: Content is protected !!