CG Surrender female Naxalites: बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली: बदला बस्तर, सीएम साय ने भी बजाईं तालियां
CG Surrender female Naxalites : कभी बस्तर के जंगलों में बंदूक थामे खौफ का पर्याय बनीं महिलाएं जब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रैंप पर उतरीं, तो वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखता ही रह गया। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में आत्मसमर्पित (सरेंडर) महिला नक्सलियों ने एक पेशेवर मॉडल की तरह रैंप वॉक कर सभी को चौंका दिया।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कोसा सिल्क और हथकरघा परिधानों में सजीं इन महिलाओं का आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं तालियां बजाकर उनका स्वागत व उत्साहवर्धन किया और उनसे बातचीत कर शुभकामनाएं दीं। (CG Surrender female Naxalites)
पुनर्वास और बदलाव की सशक्त तस्वीर
बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और मुख्यधारा में लौट रहे पूर्व नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास की यह एक अनूठी और सशक्त अभिव्यक्ति रही। सरेंडर कर चुकीं इन महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा रोजगार और आत्मनिर्भर जीवन जीने के तमाम साधन मुहैया कराए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ी हथकरघा को ‘लोकल टू ग्लोबल’ बनाने का लक्ष्य
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर की बुनाई और छत्तीसगढ़ का कोसा सिल्क देश-दुनिया में अपनी नई पहचान बना रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक हथकरघा उत्पादों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ मंच प्रदान करना है। इसके लिए आधुनिक डिजाइन, कौशल विकास प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। (CG Surrender female Naxalites)
यह भी पढ़े :- Census 2027: जाति से कोविड वैक्सीन तक: जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, केंद्र ने जारी की सूची



