दिव्य अभिषेक और एक ऐतिहासिक गौरवपूर्ण उपलब्धि गौर कल्प तरु फाउंडेशन की
भगवान शिव की असीम कृपा एवं सभी के सामूहिक संकल्प से 14 से 18 अगस्त 2026 तक शिव महापुराण कथा का आयोजन और महा सहत्रारचरन का का आयोजन संपन्न हुआ कथा का अंतिम दिवस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक दिवस बन गया, जब आयोजित दिव्य महाभिषेक एवं शिवार्चन ने गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराते हुए एक नवीन विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एशिया हेड डॉ. मनीष विष्णोई जी का विशेष आगमन हुआ। साथ ही संस्था की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. सोनल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति में इस ऐतिहासिक विश्व कीर्तिमान की विधिवत घोषणा की गई।
इस संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान का आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं निर्देशन आचार्य पंडित श्री कृष्णचंद्र दुबे जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। महाराज श्री एवं उनकी ब्राह्मण-वैष्णव टीम द्वारा पूर्ण वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा के साथ इस दिव्य अनुष्ठान को संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भगवान शिव की ६ फिट की शिवलिंग तैयार कर 5500 रुद्राक्ष से अभिषेक किया गया । सप्त धन्य सप्त द्रव्य सप्त पुष्प सप्त पल्लव सप्त औषधि अष्टगंध गुलाल कुमकुम भस्म और ना ना प्रकार की औषधि द्रव्य से अभिषेक किया गया साथ में हजारों लीटर जल सैकड़ों लीटर दूध दही पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया है.

इस विराट आयोजन को सफल बनाने में गौर कल्प तरु फाउंडेशन द्वारा आयोजन समिति के समस्त सदस्यों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से किरण साहू, खुशी साहू, अरुणा साहू, वंदना साहू, उमा साहू, गायत्री, रुक्मिणी साहू एवं गायत्री दुबे ने तन-मन से सेवा करते हुए आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भंडारे और व्यवस्थाओं को देख रहे प्रेम दुबे, शंकर जंघेल, साहिल , श्याम ,हंसराज एवं अक्षत, कमलेश सोमदत्त और संजू साहू आदि मौजूद रहे सहित सभी सहयोगियों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
इस विश्व कीर्तिमान की स्थापना केवल किसी एक व्यक्ति अथवा संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि समस्त आयोजन समिति, ब्राह्मण-वैष्णव वृंद, सहयोगियों एवं समस्त मोहल्लेवासियों की श्रद्धा, सेवा, समर्पण और सामूहिक पुरुषार्थ का प्रतिफल है।
जिन-जिन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगियों ने इस दिव्य संकल्प को साकार करने में अपना समय, श्रम, सेवा एवं सहयोग प्रदान किया, उन सभी के प्रति हम हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
यह विश्व कीर्तिमान केवल गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज एक उपलब्धि नहीं, अपितु सनातन संस्कृति, भगवान शिव के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा और सामूहिक भक्ति-भाव का एक स्वर्णिम अध्याय है।



