छत्तीसगढ़ न्यूज : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों का तबादला

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। तबादला सूची में कई वन मंडलों के वनमंडलाधिकारी (DFO) और टाइगर रिजर्व से जुड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
सौरभ सिंह ठाकुर (2017 बैच) : गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर भेजे गए हैं।
दिनेश कुमार पटेल (2018 बैच) : वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
गणेश यू. आर. (2019 बैच) : उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर बनाए गए हैं। उन्हें संचालक, अचानकमार-अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अभिनव कुमार (2021 बैच) : वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला के पद पर भेजे गए हैं।
एस. नवीन कुमार (2022 बैच) : संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
गौतम पादीभर (2023 बैच) : उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से उप संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर बनाए गए हैं।
श्वेता कंबोज (2023 बैच) : उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर के पद पर भेजी गई हैं।
सुमेध संजय सुरवणे (2023 बैच) : उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
तन्मय कौशिक (2023 बैच) : उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली के पद पर पदस्थ किए गए हैं।
यह भी पढ़े :- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रोजवुड कॉलोनी में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश



