Google Analytics —— Meta Pixel

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में मकान, वाहन, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना है, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के बीच नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों से किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है। (Nepal Flood)

सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 तथा दूरभाष नंबर +91-771-2223471 जारी किया गया है। इन नंबरों पर संपर्क कर नेपाल में फंसे लोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है और मदद मांगी जा सकती है।

सीएम साय ने कहा- संकट की घड़ी में सरकार नागरिकों के साथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित नागरिकों की जानकारी जुटाने और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार नेपाल में फंसे नागरिकों और उनके परिजनों के संपर्क में रहने का प्रयास कर रही है। (Nepal Flood)

यह भी पढ़े :- नेपाल में जलप्रलय का तांडव: 160 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; 133 भारतीय भी मिसिंग

Back to top button
error: Content is protected !!