Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : दामाखेड़ा में कबीर साहेब के समाधि स्थल पर साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू ने टेका मत्था

बोले- कबीर साहेब ने संपूर्ण मानव समाज को सत्य, प्रेम और सद्भाव की दिशा दिखाई

दामाखेड़ा : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत साहू इन दिनों बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के प्रवास पर हैं। प्रवास के क्रम में वे शनिवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने संत शिरोमणि कबीर साहेब एवं गुरुजनों के पावन समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के बाद शशिकांत साहू ने कहा कि कबीर साहेब ने किसी एक समाज को नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज को सत्य, प्रेम और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को दूर किया जा सकता है तथा समाज को नई दिशा और दशा दी जा सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक हेमन्त साहू ने प्रदेश संयोजक सहित उपस्थित पदाधिकारियों को ‘यथार्थ कबीर पंथ का रहस्य’ पुस्तक भेंट की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रोबिन साहू, हर्ष साहू, सह-संयोजक सुरेंद्र साहू, प्रदेश सचिव नवीन साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री लोकनाथ साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आशु साहू, महामंत्री रोशन साहू, तहसील अध्यक्ष हितेश साहू सहित राहूल साहू, ओमकार साहू, पप्पू साहू, विकास साहू, हिमांशु साहू एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- CGPSC भर्ती घोटाले में ED की जांच तेज, 30 लोगों को पूछताछ का नोटिस

Back to top button
error: Content is protected !!