Google Analytics —— Meta Pixel

SSB कैंप में हवलदार ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

कांकेर। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र के कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में आज सोमवार को एक हवलदार ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी हवलदार आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, आनंद प्रकाश तिवारी कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात थे। सोमवार को अज्ञात कारणों से उन्होंने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही SSB के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और अन्य परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े :- डी-कॉलोनाइजेशन इतिहास मिटाना नहीं, भारतीय दृष्टिकोण से सत्य सामने लाना है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Back to top button
error: Content is protected !!