सेवा संकल्प अभियान में बुजुर्गों के बीच पहुंचा भाजपा का सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, लायंस वृद्धा आश्रम में फल वितरण और दीप प्रज्ज्वलन, सेवा व सम्मान का दिया संदेश
रायपुर। सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धा आश्रम में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान बुजुर्गों के बीच फल वितरण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और सामाजिक संवेदना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, लोकेश कावड़िया, रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, नगर निगम सभापति एवं प्रदेश संयोजक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ संजय कोपुलवार, मुकेश तिवारी, सुरेंद्र सोलंकी, विकल्प नंदा, आलोक कुमार मेंढी, ओम राठौर, विनोद भारती, इंदर चंद जैन, नीलेश शुक्ला, मंजुल मयंक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंग बेदी, पार्षद प्रदीप वर्मा, पार्षद संतोष सीमा साहू और पार्षद महेश ध्रुव सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा ही सामाजिक जिम्मेदारी का आधार
अतिथियों ने सामूहिक रूप से कहा कि सेवा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के प्रति निरंतर जिम्मेदारी की भावना है। बुजुर्गों का सम्मान, उनकी जरूरतों में सहयोग और उनके साथ आत्मीय संवाद समाज की संवेदनशीलता को मजबूत करता है। सेवा और संस्कार की इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया और सेवा, सम्मान एवं सामाजिक सहभागिता को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 25 स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CMHO बदले; देखें पूरी सूची



