Google Analytics —— Meta Pixel

Kurud News: 95 प्रतिशत दिव्यांगता को हौसले ने बनाया पहचान, सुप्रसिद्ध चित्रकार बसंत साहू ने विद्यार्थियों को दिया उम्मीद का संदेश

मंदरौद में युवा एकलव्य गणेश समिति के नवाचार कार्यक्रम में स्कूली बच्चों से बोले बसंत साहू—‘परिस्थितियां नहीं, आपका हौसला आपकी पहचान बनाता है’

Kurud News / धमतरी/कुरुद। कुरुद ब्लॉक के ग्राम मंदरौद में युवा एकलव्य गणेश उत्सव समिति, बीच पारा के तत्वावधान में आयोजित नवाचार कार्यक्रम में अनेक पुरस्कारों से सम्मानित सुप्रसिद्ध चित्रकार एवं 95 प्रतिशत दिव्यांग बसंत साहू ने स्कूली छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का महत्व बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बसंत साहू ने कहा कि उम्मीद कभी नहीं खोनी चाहिए, क्योंकि उम्मीद ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शरीर की सीमाएं व्यक्ति के रास्ते में चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं, लेकिन हौसले, मेहनत और उम्मीद की कोई सीमा नहीं होती। (Kurud News)

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा-

> “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।”

बसंत साहू ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, व्यक्ति को अपने सपनों और स्वयं पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। परिस्थितियां आपकी पहचान नहीं बनातीं, बल्कि आपकी कोशिश और आपका हौसला आपकी पहचान बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलने और निरंतर आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। (Kurud News)

युवाओं की पहल ने दिया सकारात्मक मंच

ग्राम मंदरौद में आयोजित इस नवाचार कार्यक्रम में युवा एकलव्य गणेश समिति के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर, उपाध्यक्ष भानु पटेल, अनुराग यादव, प्रवीण पटेल, राजेश निषाद सहित समिति के युवा सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और संघर्ष से सीख लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में सरपंच भीखम लहरे, प्रेमचंद साहू, थानू राम साहू, नेतराम साहू, टीकाराम निषाद, नोहर पटेल, अंगद सिंह ठाकुर, तुलसीराम पटेल, मोहन साहू, भोलाराम साहू, प्रशांत पटेल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बसंत साहू ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर बच्चे के भीतर आगे बढ़ने की क्षमता है, जरूरत सिर्फ अपने सपनों पर विश्वास रखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने की है। (Kurud News)

Back to top button
error: Content is protected !!